MATHURA – किसानों की मांगों को लेकर रालोद ने दिया महावन तहसील पर धरना

– सेकड़ों किसानों और मजदूरों ने लिया भाग
– 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया गया था धरना
सत्य प्रकाश निगम, पी डी यू समाचार 


मथुरा | किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते दिन रालोद ने महावन तहसील पर धरना दिया | इसमें सेकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे | धरना सुबह 11 से लेकर शाम तक चला | अंत में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम महावन को दिया गया | समस्याओं का हल नहीं होने पर आगामी दिनों में कलेक्टरेट को घेरने की रणनीति बनाई गई |
किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामरस पाल पूनिया ने कहा कि बिजली के बिल बढ़ा दिए गए हैं | बिजली अब मात्र 5-6 घंटे ही किसानों को मिल रही है | राजबाह पानी के लिए तरस रहे हैं | उन्होने कहा कि महावन तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं ¦ किसानों का शोषण किया जा रहा है | वरिष्ठ नेता चौ अनूप सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है | आवारा पशु किसानों की खड़ी फसल को उजाड़ रहे हैं | माइनरों में मुद्दतों से पानी नहीं आ रहा है | बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है | ऎसी निकम्मी सरकार की चूलों को रालोद हिला कर दम लेगा | इस मौके पर महावन तहसील के सेकड़ों किसान और कार्यकर्ता उपस्थित थे |
—————————————


वर्जन
“किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर महावन तहसील पर धरना दिया गया है | भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है | यदि किसानों की समस्याओं का हल नहीं हुआ तो रालोद कलेक्ट्रेट का घिराव करेगा,
*रामरसपाल पूनियाँ,* जिलाध्यक्ष रालोद मथुरा
—————————————-


वर्तमान में आम आदमी परेशान हैं | योग्य युवाओ को रोजगार नहीं मिल रहा है | बिजली के बिल आसमां को छूने लगे हैं, जबकि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही | माइनरों में पानी नहीं आने, आवारा पशुओं द्वारा खेतों में उजाड़ करने जैसी तमाम समस्याओं को लेकर धरना दिया गया है |
*चौ अनूप सिंह, वरिष्ठ* नेता व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मथुरा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*