MATHURA – स्कूलों के गरीब बच्चों को बांटे स्वेटर, टी-शर्ट और फल, बिस्कुट

सत्य प्रकाश निगम, पी डी यू समाचार 

—————————————
मथुरा | श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक के तत्वावधान में 90 स्कूली बच्चों को स्वेटर, टी-शर्ट, फल, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया | स्वेटर आदि पाकर बच्चे फूले नहीं समाए |
संस्थापक अध्यक्ष संजय पंडित ने बताया कि गरीब बच्चों के लिए पांच दिवसीय प्रोग्राम रखा गया था | इसके तहत स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सहायता के लिए विविध खानपान की चीजें बांटी गई | अवधपुरी में चलने वाले स्ट्रीट स्कूल,, रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल व श्री राधारानी रोटी कपड़ा के संयुक्त तत्वाधान में 90 बच्चों को नवीन टी-शर्ट फल केला सेब बिस्किट आदि का वितरण किया गया | कार्यक्रम के दूसरे दिन फायर बिग्रेड के नजदीक झोपड़पट्टी में रहने वाले 40 से 50 बच्चों को टी-शर्ट बिस्किट ,केला ,सेब ,अनार आदि वितरित किए | तीसरे दिन यमुनापार लक्ष्मी नगर गरीब बच्चों को भोजन वितरित किया गया| चौथे दिन गोपाल नगर स्ट्रीट स्कूल में बच्चों को फल वितरित किये गये, इसमें केला,सेब, बिस्किट आदि दिए गए थे| अंतिम दिन श्री राधारानी रोटी कपड़ा बैंक के सदस्य गुप्ता फैमिली ने अपने बच्चे का जन्मदिन गोपाल नगर स्ट्रीट स्कूल में गरीब ,मासूम बच्चों के बीच बड़ी धूमधाम से मनाया | बच्चों को समाज में बढ़ती प्रदूषण की समस्या के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई | यातायात के नियम के बारे में बताया गया |सड़क पर चल रहे हैं तो फायर ब्रिगेड का सायरन सुनाई देता है तो सबसे पहले रास्ता दिया जाना चाहये, एंबुलेंस है तो उसे भी रास्ता दिया जाना चाहिए| सैनिकों का सम्मान करते हुए उनको भी सबसे पहिले रास्ता देना चाहिए| इस मौके पर बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए | प्रोग्राम में वार्ड नंबर 50 की पार्षद रश्मि शर्मा, रितु शर्मा, नरेंद्र सिंह ,अशोक गोयल संजय पंडित ,बॉबी ठाकुर ,वंदना सक्सेना, सतीश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे| इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रितु शर्मा ने अपने भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया व सभी उपस्थित बंधुओं का आभार प्रकट किया|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*