– गाँव की श्मशान भूमि पर आगरा के एक प्रापर्टी डीलर का कब्जा
सत्य प्रकाश निगम, पी डी यू समाचार

फरह | फतिहा की श्मशान भूमि पर कब्जे के कारण ग्रामीण अपने मृतकों का दाह संस्कार रहीमपुर सीमा में करने को मजबूर हैं | ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है |
गाँव के पूर्व प्रधान सुभाष तरकर, हरेंद्र, विग्यान सिंह आदि ने बताया कि गाँव का अलग से श्मशान घाट निर्धारित था | लेकिन पिछले साल एक खरीदी गई जमीन की आड़ में आगरा के एक व्यक्ति ने गाँव की श्मशान भूमि पर भी कब्जा कर लिया | ग्रामीणों ने जब इस बावत शिकायत की तो विवाद पैदा हो गया | ग्रामीण इसके बाद दो किलोमीटर दूर रहीमपुर सीमा में अपने मृतकों को दाह संस्कार के लिए ले जाने को मजबूर हैं | पूर्व प्रधान सुभाष ने बताया कि उन्होने सीएम पोर्टल पर इस बावत शिकायत की थी | वहां से जांच भी आ गई | आरोप है कि लेखपाल ने फर्जी तरीके से रिपोर्ट आख्या भी भेज दी | जबकि शिकायतकर्ता को मालूम भी चल सका | शिकायतकर्ता ने बताया कि तहसील से जानकारी करने पर पता लगा कि गाँव की श्मशान भूमि को जांच कर निकाल दिया गया है | जबकि मौके पर कोई जमीन नहीं अधिकृत की गई है | उनका कहना है कि जब श्मशान की भूमि छेक दी गई है तो मेडबंदी क्यूँ नहीं कराई गई | ग्रामीण अभी भी रहीमपुर सीमा में दाह संस्कार करने को मजबूर हैं | उन्होने डीएम से प्रकरण की शिकायत की है |






