धाम समाचार।सेवा भारती सेवा संगम प्रदर्शनी का उद्‌घाटन धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगे – नवल गिरि

फरह।(दीनदयाल धाम)

देवेन्द्र गोस्वामी

प्रधान सम्पादक 

(पं० दीनदयाल उपाध्याय समाचार)


नवल गियरि, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा ने कहा कि सेवा भारती द्वारा जो गरीबों और हर व्यक्ति को लेकर जो कार्य किया जा रहा है,वह सराहनीय है l सेवा भारती गरीबों और बच्चियों को अपने पैरौं पर खड़ा किया जा रहा है l भारत एकबार फिर विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है l
यह विचार सेवा भारती के तत्त्वावधान में हिंदुस्तान कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलोजी,फरह, मथुरा में आयोजित प्रदर्शनी का उद्‌घाटन करते हुए नवल गिरि, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा ने व्यक्त किए l उन्होंने सेवा संगम प्रदर्शनी की सरहना की और कहा कि इससे अन्य लोगो सेवा का भाव जाग्रत होगा l नवल गिरि ने सभी लोगों के लिए शिक्षा और चिकित्सा के निःशुल्क करने की वकालत की l उन्होंने ग्रामों में हो रहे धर्म परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने एवं कड़ा कानून लाने की मांग कीl भारतवर्ष में वृद्धावस्था आश्रम समाप्त होनी चाहिए और जो बच्चे अपने माँ – बाप को घर से बाहर निकाल देते हैं उन्हें सरकारी योजना के हर तरह के लाभ से वंचित कर दिया जाय l उनका मताधिकार का अधिकार बंद कर दिया जाय l
इस अवसर पर नवीन जैन मेयर आगरा एवं मुकेश आर्यबंधु मेयर मथुरा ने भी विचार व्यक्त किए l संचालन रमन ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सूर्य प्रकाश, संघ चालक ब्रज क्षेत्र ने किया l
इस अवसर सेवा भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल, राष्ट्रीय सह सचिव सेवा भारती, उमेश गर्ग प्रांतीय अध्यक्ष, मदन लाल प्रांत सेवा प्रमुख, गोविंद विभाग प्रचारक मथुरा, मनोज जिला प्रचारक मथुरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l


इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्‌घाटन भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया l प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के आठ विभागों ने सेवा कार्यों से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई हैं l साथ ही सेवा भारती से अलग 40 विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपने सेवा कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई हैं l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*