धाम समाचार।सेवा भारती ब्रज प्रांत का सेवा संगम शुरू संकल्प ले कोई भूखा और दुखी नही रहेगा – सुधीर

 

फरह(दीनदयाल धाम)

प्रधान सम्पादक

डॉ देवेन्द्र गोस्वामी

PDU समाचार


सेवा भारती दो दिवसीय सेवा संगम कार्यक्रम का उद्‌घाटन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुधीर राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय सेवा भारती के बताया कि हप्पिनैस के इंडेक्स में 156 देशो में भारत का 140 वां स्थान है l इसलिए आवश्यता है कि भारत में सेवा कार्य अधिकाधिक बढ़े l संकल्प लें कि मैं जहाँ भी रहता हूँ, वहाँ कोई भी भूखा और दुखी नही रहेगा l


कार्यक्रम मुख्य अतिथि ज्ञानानंद महाराज श्रीकृष्ण कृपाधाम वृन्दावन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सेवा सच्ची मानवता है l यह दिखाने के लिए नही की जाती, यह भेद भाव की दीवाल को गिराने के लिए हैं l सेवा सामाजिक समरसता के लिए है l उन्होंने कहा कि सेवा संगम जैसे कार्यक्रमों से जनसामान्य में सेवा का कार्य करने की प्रेरणा मिलती है l उन्होंने भगवान राम और कृष्ण का उदाहरण देकर सेवा कार्य करने का आवाहन किया l
सूर्य प्रकाश टौंक संघ चालक पश्चिमी उoप्रo राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने अध्यक्षीय उदगार में कहा ऐसा सेवा कार्य करना सर्वश्रेष्ठ है, जिसमें प्रतिफल की अपेक्षा न हो l ऐसा कार्य करना चाहिए जिसमें दूसरे को खुशी हो, वहीं पुण्य है l
धन्यवाद ज्ञापन उमेश गर्ग अध्यक्ष, सेवा भारती ब्रज प्रांत ने एवं संचालन श्याम किशोर प्रांत सह सेवा प्रमुख ने किया l
इस अवसर पर राम चंद्र अखिल भारतीय घोष प्रमुख, राजपाल प्रांत कार्यवाह संघ, कर्मवीर सह प्रांत प्रचारक, गंगाराम क्षेत्र सेवा प्रमुख, सतीश अग्रवाल, श्रीमती मिथलेश तौमर, गीता सिंह, रीना सिंह, सुभाष बोरा, भवानी सिंह, संगठन मंत्री ब्रज प्रांत भाजपा, डाo धर्मेश, राज्यमंत्री, उoप्रo, डाo संजय सह कार्यवाह मथुरा विभाग, गोविंद विभाग प्रचारक मथुरा, मनोज जिला प्रचारक, नगेंद्र सिकरवार जिलाध्यक्ष भाजपा, राम पाठक, क्रष्ण गोपाल, सत्य प्रकाश, कमलेश चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

कार्यक्रम में विभिन्न सेवा संस्थाओं ने अपने 40 शिविर लगाए हैं, जिनमें जलाधिकार फॉउंडेशन,रामलाल वृद्धाश्रम,वैचारिक जागरण मिशन,संकल्प, कल्याण फाउंडेशन आदि शामिल हैं।
आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र व अल्कासिंह के नेतृत्व में भगवान राम कृष्ण की झांकियां, एवं नेपाल से आई टोली रही l
कल (आज) अपरान्ह 11 बजे से माता – बहनों का मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें लगभग 3000 से अधिक माता – बहनें प्रतिभाग करेगी और अपने सेवा कार्यों का प्रदर्शन करेगी l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*