FARAH – फरह पर बने ओवरब्रिज पर मुद्दतों से नहीं जल रही लाईट

-हाइवे डूब रहा स्याह अंधकार में

देवेंद्र गोस्वामी, पी डी यू समाचार

FARAH | हाइवे पर बने ओवर ब्रिज और अंडर पासों के ऊपर पोस्ट एलईडी लाईट लगाई गई हैं, ताकि रात के समय गुजरते वाहनों को असुविधा का सामना न करना पड़े | लेकिन फरह पर एल एंड टी निर्माणदायी कंपनी की मनमानी का दंश गुजरते यात्रियों को भुगतान पड़ रहा है | एनएच – 2 पर जगह जगह बने गढ्ढे उस समय गहरे जख्मों के रूप में चुभते हैं, जब टोलटैक्स चुकाने के लिए महुवन टोल पर पहुंचते हैं | फरह पर निर्माणदायी कंपनी ने अंडरपास का निर्माण तो करा दिया, लेकिन यात्री सुविधाओं की अनदेखी कर दी | गुजरते वाहनों की सुविधा के लिए दोनों ओर एक दर्जन से ज्यादा फ्लूड पोस्ट लैम्प लगाई गई| वर्तमान में सभी लाइट शो पीस बनकर रह गई है | मुद्दतों से हाइवे फराह पर अंधकार में डूबा हुआ है | कस्बे के लोगों ने कई बार शिकायत की है | लेकिन परिणाम ढ़ाक के तीन पात रहे हैं | इस ओर न तो कंपनी के अधिकारियों का ध्यान है न राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नींद से जाग रहा है | दूसरी ओर टोल पर भी लाइट न जलने की समस्या आए दिन सामने आ रही है | यहां हाइवे के दोनों ओर व बीच में दूधिया रोशनी की पोस्ट लैम्प लगाई गई है | राहगीरों की शिकायत है कि केवल बीच वाली लाईटों को ही जलाया जा रहा है जो पर्याप्त नहीं है | बता दें कि एल एंड टी कंपनी ने ही हाइवे पर ओवर ब्रिज कंस्ट्रक्शन कार्य किया है | फरह ओवर ब्रिज में बनते ही दरारें आ गईं थीं, जिनको शिकायत के बाद कंपनी के कर्मचारी लीपा पोती कर भर गए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*