FARAH – फ़्रॉड का शिकार होने से बचा ग्रामीण – कोलकाता की एक आयुर्वेदिक कंपनी नेलॉटरी में एक लाख रुपये निकलने की दी ग्रामीण को सूचना

PDU samachar

फरह  | नगला छत्ती का एक ग्रामीण फ़्रॉड गिरोह का शिकार होने से बाल बाल बच गया | जब फ़्रॉड लोगों के मंसूबे पूरे नहीं हुए तो वे फोन पर ग्रामीण को गाली देते रहे | दरअसल ग्रामीण सत्यप्रकाश को लॉटरी में एक लाख रुपये निकलने की सूचना मिली तो वह फूला नहीं समाया, लेकिन उसे अभी तक भरोसा नहीं हो रहा कि उसने कभी लॉटरी नहीं लगाई, इनाम केसे निकल आया ¦
बीते दिन उसे एक रजिस्टर्द पत्र मिला, जिसमें सूचना दी गई थी कि उसके इनाम में एक लाख की लॉटरी निकली है | ग्रामीण इनाम की सूचना पर झूम उठा | दरअसल रजिस्टर्द डाक में कोलकाता की संजीवनी आयुर्वेदिक रिसर्च कंपनी का लेटर पेड था , जिसमें लिखा है कि लॉटरी द्वारा उनका इनाम निकाला है जो कंपनी के ग्राहक रहे हैं | कंपनी प्रचार प्रसार के लिए ऎसा कर रही है | ग्रामीण से इनाम की राशि ट्रांसफर करने के लिये बैंक अकाउंट भी मांगा है | कहा गया कि सरकारी टैक्स प्राप्तकर्ता भरेगा | अत ग्रामीण खाते में पहले चार हजार रुपये डाल दे | ग्रामीण की सूझ बूझ ने काम किया | उसने ज़ीरो बैलेन्स वाला अकाउंट नंबर उनको दे दिया | जब उन्होने खाता ज़ीरो बैलेन्स का देखा तो वे ग्रामीण को गाली देते रहे | उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऎसा हो सकता है | ग्रामीण कहता है कि उसे इल्म नहीं हो रहा है कि उसकी लॉटरी निकल सकती है | उसने उक्त कंपनी की दवा कभी नहीं खरीदी थी ¦

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*