MATHURA- महुवन टोल पर जाम में फंसी एंबुलेंस,फुल्ली फास्टैग नियम लागू होने के कारण झेलनी पड़ रही है परेशानी, जिले के आला अधिकारियों की गाड़ी पर भी होगा टैग

शनिवार,रविवार को भी कम नहीं हुआ जाम का झाम

पूरे दिन लगी रही वाहनों की लंबी लाइन

फरह।महुवन टोल पर शनिवार और रविवार को जाम के झाम में एंबुलेंस भी फँस गई | काफी देर तक एंबुलेंस का साइरन बजता रहा,किंतु किसी को भी यह परवाह नहीं थी कि किसी की जान खतरे में हो सकती है। एंबुलेंस शाम 5 बजे टोल पर लगे भयंकर जाम में आगरा से मथुरा वाली लेन दो में फंसी थी। एंबुलेंस के आगे टोल बूथ तक 25 वाहन थे और सेकड़ों पीछे लगे थे | शनिवार को भी जाम के यौवन में कमी नजर नहीं आई। लोग पूरे दिन कराहते रहे।
दो दिन से टोल पर सुबह से ही जाम के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही वाहनों की लंबी लंबी लाइन लगी थी | दोनों तरफ एक एक किलोमीटर तक वाहन फंसे हुए थे।जाम में फंसे आड़े तिरछे वाहन दोपहिया चालकों की मुसीबत बढ़ा रहे थे | शाम को भी टोल पर बदतर हालत देखने को मिले।लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही जाम के हालात से निजात दिलाने के लिए इलाक़ा पुलिस मौजूद नहीं मिली। टोल अधिकारियों को आपातकालीन लायन खाली रहने व जाम में फंसी एंबुलेंस की परवाह नहीं रही। बता दें कि 1 दिसंबर से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर फुल्ली फास्टैग नियम लागू हो रहा है।यह नियम सरकारी या निजी बाहन हो सबके लिए लागू होगा।
टोल अधिकारी ओपी यादव ने बताया जाम की समस्या 10 से 15 दिन रहेगी हमारी टीम आपातकालीन वाहनों को निकालने के लिए पूरा प्रयास करती है।जाम के कारण प्रशासन एवं पॉलिटिकल लोगों को भी समस्या आ रही है। जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है पुलिस की मदद से आपातकालीन वाहनों को निकालने एवं जाम से निजात पाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*