FARAH – फरह में नशे का अवैध कारोबार चढ़ रहा परबान

खुले में बिक रहा स्मैक, चरस और गांजा
PDU samachar

फरह | कस्बे में युवा, बच्चे और वृद्ध नशे की अंधी सुरंग में भटक रहे हैं और अपराध जन्मा लेता जा रहा है | सूत्रों के मुताबिक कस्बे में लंबे समय से जगह जगह नशे का खुला कारोबार हो रहा है | यहां तक कि चाय के खोखों और ठेलों पर नशे की पुड़िया बेची जा रही है | ग्राहक कोड भाषा में दुकानदार से बात करता है और दुकानदार उसे पुड़िया थमा देता है | इस कारोबार में विश्वास तो देखिए खरीदार बंद मुट्ठी में दुकानदार को पैसा थमा देता है और वह बिना गिने पैसों को पेटी में डाल लेता है | जबकि एक किलो चीनी खरीदने पर ही दुकानदार पैसे गिनने लग जाता है | कस्बे के मैन बाजार, हाइवे के आसपास और हनुमान फाटक के पास नशीले पदार्थों की खुलकर बिक्री हो रही है | सूत्रों के अनुसार इस पूरे धंधे में पुलिस की मिलीभगत की बू उठ रही है | यही वजह है कि एजेंटों द्वारा जगह जगह खुलकर, नशा, बेचा जा रहा है बिना रोक-टोक के |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*