सत्य प्रकाश निगम, पी डी यू समाचार

मथुरा | श्री बृजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले यमुना महोत्सव की बैठक बुधवार को दयालु हॉस्पिटल मथुरा पर आयोजित हुई, इसमें यमुना आरती और 108 स्वर्ण पुष्प से शृंगार करने पर चर्चा हुई | बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र एम चतुर्वेदी ने की | उन्होने बताया इस बार 1008स्वर्ण पुष्पों से यमुना माँ का शृंगार और 501महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेश मे शोभायात्रा विशेष आकर्षण होगे । डॉ दीपा अग्रवाल और रुचि अग्रवाल ने यमुना प्रदूषण मुक्ति पर जिला स्तरीय प्रतियोताओं के बारे में बताया। अनुपम गौतम एडवोकेट ने बताया की बृज की सांस्कृतिक विरासत कॆ दर्शन यमुना महोत्सव मे होंगे | ब्रजभाषा काव्य साँझी बृज की लोक कलाओं का आनंद सभी को प्राप्त होगा । कार्यक्रम संयोजक हरिओम अग्रवाल होंगे | जन जन को कार्यक्रम से जोड़कर माँ यमुना का आशीर्वाद लेने को कहा हैं । बैठक मे कवि चन्द्र प्रकाश शर्मा, सतीश सिंह डॉ सीमा मिश्रा रानी गौतम सुषमा सिंग राकेश परिहार महेश अग्रवाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग, विनोद दीक्षित आदि उपस्थित रहे l






