BALDEO – श्री राम मंदिर निर्माण की धोषणा की खुशी में हुआ सुंदर कांड

 

सुरेंद्र चौधरी 

बलदेव – ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मंडल एवं सियाराम ग्रुप द्वारा भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की घोषणा होने के बाद आज सोमवार को सुंदरकांड का पाठ का आयोजन राजेश मित्तल के निवास स्थान पर भव्यता पूर्वक किया गया। जिसमें महिलाओं के द्वारा संकट मोचन हनुमान जी का रोट एवं दाल बाटी का प्रसाद लगाया गया उसके बाद सुंदरकांड का आयोजन संगीत मय धुनि के साथ किया गया । कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया की आयोजन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जन-जन के नायक मर्यादा भगवान पुरुषोत्तम

श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर का मार्ग प्रशस्त करने की खुशी में यह आयोजन किया गया है। सभी ने एकमत से सर्वोच्च न्यायालय के खंडपीठ के पांचों जजो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये जीत सत्य की जीत है। जिससे हिंदू समाज का सम्मान बढ़ा है । इस अवसर पर श्रीमती जूही मित्तल,सीमा मित्तल,रेखा बंसल, प्रवीणा बंसल, बबीता गोयल,रेखा मोदी, ममता बंसल,शिवानी उपाध्याय, कंचन पांडे ,अजंना ,काजल गोयल,इंदु,शिल्पी,आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*