FARAH – सब कुछ बदला, लेकिन न बदला ब्लॉक का रवैया

– आईएएस अधिकारी के बीडीओ बनकर आने से सुधार की लगी उम्मीदें जा रहीं अकारथ
—————————————-
सत्य प्रकाश निगम, पी डी यू समाचार 
————————————–फरह | आईएएस अधिकारी के फरह का बीडीओ बनकर आने के बाद लोगों की उम्मीदों को पंख लगे | लगने भी चाहिए थे और उम्मीदों के मुताबिक सुधार भी ब्लॉक में झलका, किंतु ब्लॉक का रवैया जस का तस बना रहा | आई ए एस जगविजय जब फरह के खंड विकास अधिकारी बनकर आए तो ब्लॉक की किस्मत खुल गई | पहली बार किसी आईए एस ने ब्लॉक की कमान सम्हाली थी | उनके आने के बाद पार्किंग साफ सुथरी दिखी तो बाउंड्रीवाल पर रंगत नजर आने लगी | ऑफिस का परिदृश्य भी परवर्तित हो गया, किंतु मुद्दतों से जमे पंचायत सचिव न तो खुद बदले न उनका रवैया | सालों से ब्लॉक में जमे ये ग्राम पंचायत सचिव खुल कर विकास के नाम पर लूट में लिप्त हैं | शासन प्रधानों की संपत्ति की जांच कराने के तो मूड में रहा, किंतु ऎसे पंचायत सचिवों की ओर शासन का भी शायद कभी ध्यान गया हो | सूत्रों के मुताबिक एक पंचायत एक प्रधान की अपेक्षा चार गुना संपत्ति का स्वामी बना है | एक प्रधान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विकास के नाम पर तय होने वाले कमीशन का सचिव पहले ही आधा भाग हड़प लेते हैं | जबकि एक एक सचिव के पास पांच पांच पंचायतें हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*