FARAH – पति ही निकला पत्नी का कातिल

-तमंचे से दीपावली से पहले उड़ाया था, विरोधियों के खिलाफ लिखाई थी रिपोर्ट
————————————–
देवेंद्र गोस्वामी, पी डी यू समाचार
————————————-फरह | बफा का परिणाम इस कदर वेवफाई से मिलेगा, त्रिवेणी ने कभी जीवन में भी नहीं सोचा होगा | लेकिन पुलिस ने सच से पर्दा उठा कर पति को सींखचों की हवा खिला दी है | हुआ यूं कि धाना जीवना में 20 अक्तूबर को त्रिवेणी पत्नी निहाल सिंह (55वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी | सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई | महिला का पोस्टमार्टम कराया गया | पति निहाल सिंह ने गाँव के ही लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी | पुलिस घटना की जांच में जुट गई | अब ग्रामीण नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारियों के पास चक्कर काटने लगा | अधिकारी भी स्थिति को भाप गए | पुलिस ने शक के आधार पर पति निहाल को उठा लिया और पुलिस ने जब पूछताछ की तो सारा राज उगल दिया | उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है | एसएसपी शलभ कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्या का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*