MATHURA – रालोद की बैठक में 7 नवम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन की रूप रेखा हुई तय

PDU samachar

मथुरा | राष्ट्रीय लोकदल छाता विधानसभा की स्थानीय कस्बे में बैठक हुई, जिसमें सेकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे | बैठक में जिलाध्यक्ष रामरस पाल पूनिया ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 7 नवंबर, गुरुवार को धरना प्रदर्शन होगा| उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के राज में किसान, बेरोजगार सभी परेशान हैं | सरकार को निद्रा से जगाने के लिए रालोद छाता तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन से आंदोलन की शुरुआत करेगा | बैठक में पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह पंडित, जगदीश शर्मा सुपाना, जगपाल सिंह चेयरमैन, पूर्व सदस्य जिला पंचायत कुंवरचंद रावत, युवा रालोद राष्ट्रीय सचिव ठाकुर यदुवीर सिसौदिया,ठाकुर अभयपाल सिंह, पूर्व प्रमुख फोरमैन साहब, चरण सिंह नंदगांव, देवेंद्र खरोट, सत्यपाल सिंह एड, गिडोह, भीम सिंह नंदगांव, प्रदीप नंदगांव, लेखराज सिंह सुपाना, हाजी यसुफ़ कुरेशी, दिगम्बर प्रधान, शहदपुर, ठाकुर रेवती सिंह, श्यामसुंदर सिंह साचौली, प्रहलाद सिंह जॉब, रामहरी बेनीवाल, विकास गोधर, अनुज चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*