फरीदाबाद – गरीब-मजदूरों के बीच मनाई दिवाली, जलाए दिए

भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

फरीदाबाद| अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के पदाधकारियों ने फरीदाबाद के तिकोना पार्क में मजदूरों व उनके बच्चों के साथ दिवाली मनाई| कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र शर्मा बबली ने की| मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रहे| कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी पूजन से हुई | इस मौके पर दीप भी प्रज्ज्वलित किए गए और मुख्य अतिथि ने गरीबों और मजदूरों को मिठाई और गिफ्ट भेंट कर उनके बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की| फरीदाबाद की शान माने जाने वाले विपुल गोयल ने कहा कि समाज हित में किसी भी तरह के कार्य करने से खुशी मिलती है | अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट को इस कार्य के लिए बधाई देता हूं | इस ट्रस्ट ने कुछ ही समय में अपनी पहचान बनाई है| ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी कारण अपने पालयों को पढ़ाने में असमर्थ है तो ट्रस्ट के पदाधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी, हृदयेश सिंह , महेश शर्मा ,कुंवर लखन रावत से मिल सकते हैं| आप को पूरा सहयोग मिलेगा | इस दौरान सुरेंद्र शर्मा बबली ने भी सभी को मिठाई दे कर बधाई दी¦ राष्ट्रीय महामंत्री हृदयेश सिंह ने बच्चों को पटाके से होने वाले प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया | कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्री गोयल का भव्य स्वागत किया Iइस मौके पर अमन गोयल, डॉ कुलदीप जयसिंह, खादी ग्राम के चेयरमैन विजय शर्मा, पार्षद नरेश नंबरदार, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, राष्टीय महासचिव महेश शर्मा , राष्ट्रीय उपाधयक्ष कुंवर लखन रावत, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक, राष्ट्रीय सचिव नीलम शर्मा, राष्टीय महामंत्री ह्रदयेश सिह, कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नीलम शर्मा,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संगीता नेगी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित तरसेम वत्स, पुष्पेन्द्र सिंह, जिला सचिव शिव शंकर राय, जिला सचिव राजन ,सत्यम कुमार, विमलेश देवी, जितेंद्र कुमार (सलाहकार) , राकेश शर्मा, करणवीर सिंह, सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार साह, और अन्य बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*