भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

फरह | ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भीम नगर में दीपावली का नजारा जुदा था | रँग विरंगी रंगोली से विधालय का आगन महक रहा था तो चारों ओर जलते चिरागों से कोना कोना प्रदीप्त हो रहा था | बच्चे भी इस उजाले और मिठाई के त्योहार के पहली बार गवाह बने | बने भी क्यूँ न | सरकारी स्कूल में एसी दिवाली कभी रहती होगी क्या | स्कूल को भव्य सजाया गया था | इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, गांव की 40 महिलाओं ने भाग लिया| ग्रामीणों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय पालक मनीष गुप्ता व दीप्ति कंसल व पुत्र दिव्यांश रहे| विशिष्ट अतिथि डॉ वी के गुप्ता रहे

रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए | गांव के स्कूल में पहली बार ऎसा दीपदान उत्सव देख सभी भौंचक रह गए | इस क्रम में ग्राम वासियों ने भी दीपक जलाकर विद्यालय में दीपदान उत्सव मनाया | व मंदिर की तरह विद्यालय को दीपों से सजाया | दीपदान उत्सव कार्यक्रम का संचालन बनी सिंह सागर ने किया¦






