भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

अलवर | यदि हमारी सोच व्यापक हो तो हम अपने निजी उत्सव को भी सार्वजनिक बना सकते हैं | ऎसा ही कर रही है अलवर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक अध्यापिका | भूगोल की व्याख्याता संगीता गौर ने बीते दिन अपनी तानिशा का जन्म दिन अलग अंदाज में मनाया | श्रीमती संगीता गौड़ ने बेटी के जन्मदिन पर 50 पौधे लगाकर जन्म दिवस को यादगार बना दिया ।उनके साथ कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई , एल आर सैनी प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय मोतीडूंगरी मौजूद रहे| समाजसेविका श्रीमति गौड़ ने पर्यावरण प्रदूषण ओर विकिरणों से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद थे।






