FARAH – दीपावली की पूर्व संध्या पर थानाध्यक्ष संग फरह पुलिस ने किया पैदल मार्च

सत्यप्रकाश निगम, पी डी यू समाचार 

फरह | दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर शांति और अमन कायम करने के लिए थानाध्यक्ष शेर सिंह राणा संग फरह पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च किया | थाने से शुरू हुई पैदल मार्च सेठप्रेम सूख दास इंटर कॉलेज व गलियों में होते हुए हाइवे पर पहुंची | तत्पश्चात मार्च थाने पर आकर रुकी | थाना प्रभारी शेर सिंह के साथ एसएसआई अनुराग शर्मा एस आई मोहित कुमार, एसआई उदयवीर , कस्बा इंचार्ज अमित कुमार, रेपुरा चौकी इंचार्ज चंद्रभान , कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल रुचि कुमारी आदि रहे | इस मौके पर उन्होने सभी दुकानदारों से शांति और प्यार से त्योहार मनाने की अपील की और भीड़-भाड़ वाली जगह पर पुलिस बल तैनात किया|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*