MATHURA – त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत: चौ अनूप

कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

—————————————

भरत लाल गोयल
————————————-

मथुरा | रालोद के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति के दर्पण हैं | किसी भी मजहब का कोई भी पर्व सौहार्द की सीख देता है | सद्भावना सिखाता है | श्री सिंह
शुक्रवार को मथुरा स्थित कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में धनतेरस के उपलक्ष्‍य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोल रहे थे | वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे | उन्होने कहा कि पर्व और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है | हमे इनको सहेजना होगा और सरक्षण करना होगा | इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए ¦ छात्रों ने भी गीत भजन, नृत्य आदि प्रस्तुत कर समा बांध दिया | तत्पश्चात छात्रो ने दीपों की श्रंखला बनाकर दीपावली के महत्व को समझाया | स्कूल में इस तरह से रोशनी के पर्व को मनाया गया | कार्यक्रम से पूर्व. मुख्य अतिथि चौधरी अनूप सिंह का पटुका पहना कर और राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया | इस मौके पर छात्र छात्राओं के अलावा स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*