PDU samachar

फरह | धनतेरस पर कस्बे का बाजार गुलजार रहा | शाम तक जमकर खरीदारी हुई | दीपावली तक बाजार करोड़ी हो जाएगा |
दीपावली की बिक्री के लिए बाजार पूरी तरह से से सज गया है | पांच दिवसीय त्योहारों की श्रंखला में पहले दिन धनतेरस पर बाजार मुस्कराता नजर आया | कोई झाडू खरीद रहा था तो कोई सोने चांदी के आभूषण | कोई पीतल, कांसे और स्टील के बर्तन | खासकर वर्तनों की दुकान पूरे दिन चहकती रहीं | लोगों ने खरीदारी कर शगुन निभाया | शास्त्रों के अनुसार. माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन की प्राप्ति होती है | बाजार में खरीदारी करने आई विंलेश ने बताया कि उसने आज स्टील के पांच वर्तन खरीदे हैं और साथ ही दो झाडू भी लिए हैं | दुकानदार विष्णु ने बताया कि धन तेरस पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना बिक्री हुई है | त्योहारी सीजन में दुकानदारों की भी चांदी हुई | अपने सामान को ज्यादा कीमत में बिक्रय कर रहे हैं |






