FARAH – न फरह ओवर ब्रिज पर लाइट जल रहीं न टोल पर

-दीपावली पर भी फरह डूबा स्याह अंधकार में
—————————————-
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार
—————————————-


फरह | एल एंड टी निर्माणदायी कंपनी की मनमानी का दंश हाइवे पर गुजरते लोगों को न जाने कब तक भुगतान पड़ेगा | हाइवे पर जगह जगह बने गढ्ढे उस समय गहरे जख्मों के रूप में चुभते हैं, जब टोलटैक्स चुकाने के लिए महुवन टोल पर पहुंचते हैं | फरह पर निर्माणदायी कंपनी ने अंडरपास का निर्माण किया | गुजरते वाहनों की सुविधा के लिए दोनों ओर एक दर्जन से ज्यादा फ्लूड पोस्ट लैम्प लगाई गई| वर्तमान में सभी लाइट शो पीस बनकर रह गई है | हाइवे दीपावली पर फराह पर अंधकार में डूब गया है | कस्बे के लोगों ने इस बाबत शिकायत भी की है | दूसरी ओर टोल पर भी लाइट न जलने की समस्या है | यहां हाइवे के दोनों ओर व बीच में दूधिया रोशनी की पोस्ट लैम्प लगाई गई है | राहगीरों की शिकायत है कि केवल बीच वाली लाईटों को ही जलाया जा रहा है जो पर्याप्त नहीं है | बता दें कि एल एंड टी कंपनी ने ही हाइवे पर ओवर ब्रिज कंस्ट्रक्शन कार्य किया है | फरह ओवर ब्रिज में बनते ही दरारें आ गईं थीं, जिनको शिकायत के बाद कंपनी के कर्मचारी लीपा पोती कर भर गए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*