जीती हुई राशि को करेंगे गरीबों पर खर्च
—————————————-
PDU samachar
—————————————-

भरतपुर | कल यानी 25 अक्तूबर को रात्रि 10:00 बजे ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC)’ में, अपना घर, संस्था के संस्थापक डा. बी.एम. भारद्वाज एवं डा. माधुरी भारद्वाज महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जबाब देंगे |
बता दे कि ‘अपना घर‘ एक मानवीय सामाजिक एनजीओ की सेवाओं में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है| कल रात्रि 10:00 बजे सोनी टीवी के चर्चित रिएलटी शो “कौन बनेगा करोड़पति ” में संस्था के संस्थापक डा. बी.एम. भारद्वाज एवं डा. माधुरी भारद्वाज, KBC के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जबाब देंगे | जीती हुई राशि को गरीबों के लिए व्यय करेंगे | उन्होने KBC शो का हिस्सा बनने को कहा है |






