भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

मथुरा। शहर स्थित कृष्णा विला में सर्व ब्राह्मण महासभा की महानगर इकाई का पुनर्गठन हुआ, जिसमें कपिल देव शर्मा को पुन अध्यक्ष बनाया गया | मीडिया प्रभारी आनंद वशिष्ट के अनुसार सर्व ब्राह्मण महासभा महानगर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| अध्यक्ष राज नारायण द्विवेदी राजू भैया राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुख्य अतिथि डॉ०मनोज मोहन शास्त्री राष्ट्रीय संगठन सचिव, विशिष्ट अतिथि डॉ०उमेश शर्मा चेयरमैन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ रहे | महानगर अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने प्रदेश संगठन सचिव सुभाष तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पंडित, मंडल अध्यक्ष रमेश गौड़ एवं जिला अध्यक्ष अजय शर्मा के अनुमोदन पर महानगर के सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पटका,माला पहनाकर उनका स्वागत किया | कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव अखिलेश गौड़ जी ने किया|
—————————————-
ये रहे ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी
कपिल देव शर्मा-महानगर अध्यक्ष, अचल शर्मा-संगठन सचिव नंदकिशोर (नंदू भईया)- प्रवक्ता, वीरेंद्र शर्मा -वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद वशिष्ठ-महासचिव एवं मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत, योगेश मिश्रा, कृष्ण कुमार शर्मा तथा सचिव गिरिधर गोपाल, ऋषि कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा गिरधारी लाल गौड़ आदि रहे | कार्यकारिणी सदस्यों में अजय शर्मा सौरभ मिश्रा आदि रहे | कार्यक्रम मे लक्ष्मीकांत शास्त्री,सुशील पाठक, चैतन्य महाप्रभु आदि उपस्थित रहे।






