– जिलाध्यक्ष श्री पोनिया के नेतृत्व में पकड़ रहा यह गति
—————————————-
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार
————————————–

मथुरा | गुरुवार को रालोद ने जनपद की गोवर्धन विधानसभा के ग्राम नगला मौरा में सदस्यता अभियान चलाया | गाँव में 200 से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई | इस मौके पर गाँव के लोगों ने पार्टी की नीति और रीतियों में विश्वास जताया और कहा कि रालोद किसानों, गरीबों और मजदूरों की सच्ची हितेषी पार्टी है | इससे पूर्व इसी विधान सभा के नगला जंगली में भी सदस्यता अभियान चलाया गया | बता दें कि जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियाँ के नेतृत्व में यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है | इस मौके पर रालोद के बरिष्ठ नेता पवन चतुर्वेदी, बबलू चौधरी, मौरा, विकास गोधर, अनुज चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






