BALLABGARH – बायोमेडिकल वेस्टिज से हो रहे नुकसान के बारे में बताया

-खराब दबाओ को पानी या कचरे में नहीं फेंके
————————————-
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार
————————————-

बल्लभगढ़ | एसएफडी- स्टूडैंट फॉर डवलपमैंट के तत्वावधान में 51 अप्रयुक्त व एक्सपायर दवाइयों का सही निपटान” पर सेमिनार आयोजित हुआ | जिसमे मुख्य अतिथि एमवीएन यूनिवर्सिटी के एसोशिएट प्रोफेसर एवं फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड एनवायरमेंटल रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० तरुण विरमानी रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रमुख योगेश कौशिक ने की | विशिष्ट अतिथि गिरीश मित्तल रहे | मुख्य अतिथि तरूण विरमानी ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतर लोगों को दवाइयों के सही निपटान के तरीकों के बारे में जानकारी न होने के कारण इलाज के बाद बची हुई दवाइयों को कचरे के ढेर या पानी में फेंक देते हैं, जो बढ़ते हुए प्रदूषण एवं विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है | उन्होने बताया की दिवाली की साफ सफाई में अप्रयुक्त एवं एक्सपायर दवाईयां मिलती है, जिन्हे हम नालियों या कचरे मे फेंक देते हैं जो जल या सॉइल प्रदूषण का कारण बनती है और नहरो के माध्यम से खेतो मे जाकर फसलो को खराब करती है| योगेश कौशिक ने बताया कि नवंबर माह में हम हेल्थ कैंप लगाकर जो दवाईयां सही होगीं उन्हें प्रयोग मे लाकर जरूरतमंदो को वितरित करेगें | इस अवसर पर लोकेश शर्मा, रवि चौहान, रिषि कुमार, राकेश बैंसला, रोहित कुमार, लतेश कौशिक, मीनाक्षी, प्रिया, विनोद, सुनील सहित सैकड़ो विघार्थी व शिक्षक मौजूद रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*