MATHURA – पूजा यादव लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने को राइड पर निकली

भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

मथुरा | ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व टैक्स रोड सेफ्टी की ब्रांड एंबेसडर बाइक राइडर श्रीमती पूजा यादव लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकल गई है | वे 4 नवंबर तक लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने के लिए अपनी बाइक से दिल्ली ,पंजाब हिमाचल होते हुए उत्तराखंड में इस राइड का समापन करेंगी l पूजा ने बताया कि आए दिन सड़क हादसों में अस्सी फीसदी टू व्हीलर चलाने वाले हेलमेट नहीं लगाते और इनमे से अधिकांस सिर में चोट लगने के कारण मौत के मूँह में समा जाते हैं l इस राइड का मुख्य उद्देश्य बिना हेल्मेट के वाहन चलाने वालों को जागरूक करना है | लोगों को मैसेज देना है कि बाइक चलाते समय हेलमेट का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर जीवन को जोखिम में डालने से बचें | ताकि सड़क हादसों में लोगों की कम मृत्यु हो l बुधवार को बाइक राइडर पूजा यादव को एसपी ट्रेफिक डॉ बृजेश कुमार सिंह एआरटीओ परिवर्तन मनोज मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर मथुरा कलेक्ट्रेट से रवाना किया l इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, महानगर अध्यक्ष हरिबाबू सम्राट, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष ललिता चौधरी ,आरबी चौधरी हेमंत अग्रवाल, बृजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा ,मुकेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, नरेंद्र दीक्षित, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*