ALWAR – जिंदगी ऐसी बना जिंदा रहे दिलशाद तू…………..

-एक टीचर समाज सेवा में इस कदर लीन की पढ़ाने के साथ ब्लड डोनेट कर बचा रही जिन्दगी
-अब तक 250 से ज्यादा बार किया रक्त दान
—————————————-
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार
———————————


अलवर | जोश, जुनून और जजवा का संगम समाज में परिवर्तन लाने के लिए मजबूर कर देता है | यही जुनून है अलवर के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में लेक्चरर संगीता गौर में | स्कूल में शिक्षण जेसे पुनीत कार्य के अलावा उनके कदम समाज सेवा के क्षेत्र में भी ठहरने का नाम नहीं ले रहे हैं | हर महीने वह कम से कम दो बार अपना रक्त दान कर लोगों की जान बचा रही है |
बीते दिन कैलाश चंद निवासी खैरथल की अचानक तबियत खराब हो गई | डॉक्टर ने मरीज के स्वास्थ्य को सही करने के लिए ब्लड की जरूरत बताई | जब मरीज को कहीं रक्त नहीं मिला | उसकी तबीयत खराब दर खराब होती जा रही थी | संगीता गौर को पता लगा तो उन्होने तनिशा फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में मरीज को दो यूनिट रक्त दान कर उसकी जान बचाई | मंजू देवी पत्नी द्वारका प्रसाद निवासी तालाब अलवर को ब्रेन हैमरेज हो गया था | डॉक्टर मरीज को ठीक करने के लिए ब्लड की आवश्यकता जाहिर की | उस मरीज को भी एक यूनिट ब्लड फ़ाउंडेशन के तहत उन्होने उपलब्ध कराया | संगीता गौर ने बताया कि वे अब तक 250 बार से ज्यादा ब्लड दान कर चुकी है | उनका मकसद असहाय और गरीब लोगों की मदद करना है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*