MATHURA – रिफाइनरी नगर में हुआ नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

 

– नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पीएंडयू बी ने 7 विकेट से जीता मैच

– प्रोडक्शन एक्स और पीएंडयू बी के मध्य हुआ फ़ाइनल मुकाबला

– मथुरा रिफाइनरी नगर स्थित सहस्राब्दी स्टेडियम में हुआ मैच

 

दिनेश सिंह तरकर

 

मथुरा I मथुरा रिफाइनरी नगर स्थित सहस्राब्दी स्टेडियम में मंगलवार की शाम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का मुकाबला दर्शकों को बड़ा ही रोमांचक देखने को मिला जिसमें मुख्य अतिथि ऑफिसर एसोसिएशन मथुरा रिफाइनरी के सीईसी मेंबर रविंद्र कुमार यादव रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑफिसर एसोसिएशन मथुरा रिफाइनरी की कोषाध्यक्ष गरिमा शाही एवं डीजीएम विनोद कुमार रहे Iनाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मथुरा रिफाइनरी के अलग-अलग विभागों की 20 टीमों ने भाग लिया I जिसमें सेमीफाइनल मैच खेलने के बाद मंगलवार के दिन फाइनल मैच में पहुंची टीमें प्रोडक्शन एक्स और पीएंडयू बी के बीच बड़ा ही रोमांचक मुकाबला दर्शकों को देखने को मिला I जिसमें पीएंडयू बी ने प्रोडक्शन एक्स को 7 विकेट से हराकर अपनी शानदार जीत दर्ज की I पीएंडयू बी टीम के सरफराज सैफी ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया Iइंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी

एम्प्लाइज क्लब के सचिव एसएस तौमर ने बताया कि मथुरा रिफाइनरी एम्प्लाइज क्लब द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने एवं फ़िजिकल फ़िट रहने के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं I सहस्राब्दी स्टेडियम में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मथुरा रिफाइनरी एम्प्लाइज क्लब के तत्वावधान में किया गया है I मैच में पधारे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने जीती हुई टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया Iविशिष्ट अतिथि गरिमा शाही ने बताया कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सभी दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया है ऐसे ही समय-समय पर खेलकूद की प्रतियोगिताएं मथुरा रिफाइनरी एम्प्लाइज क्लब एवं मथुरा रिफ़ाइनरी ऑफीसर्स क्लब मिलकर कर्मचारी एवं अधिकारियों को फ़िट रहने के लिए कराते रहेंगे और आगामी समय में महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी Iनिर्णायक की भूमिका अदा करने के लिए मैच देखने आए मुख्य अतिथियों का और युवा पत्रकार एवं हिमांजलि फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह तरकर का इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी एम्प्लाइज क्लब के सचिव एसएस तौमर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया Iइस मौके पर मथुरा रिफाइनरी एम्प्लाइज क्लब के पूर्व सचिव रामप्रकाश शर्मा, देवेंद्र पासवान, हरिओम शर्मा, वीएल सारस्वत, राजकुमार यादव, अभिषेक सिन्हा, कमलेश, गरीबदास आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे I

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*