– राधा रानी रोटीकपड़ा बैंक की अध्यक्षा सहित चार महिलाओं को प्रभावशाली महिला का अवार्ड दिया गया
—————————————
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

फरह | हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ब्रजभूमि फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग पांच हजार महिलाओं ने शिरकत की | कार्यक्रम बृजभूमि फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया | भव्य समारोह में 51 बृजमंडल की प्रभावशाली महिलाओं का भी चयन किया गया, जिनमे श्री राधा रानी रोटीकपड़ा बैंक के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋतु शर्मा को भी चुना गया है | नर सेवा नारायण सेवा को अपना मूल मंत्र मानते वाली ऋतु को जेसे ही प्रभावशाली महिला होने का पुरस्कार मिला, उनकी आंखें नम हो गईं | उन्होने इसका श्रेय भगवान और अपने पति को दिया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि साध्वी दीदी मां ऋतंभरा दीदी मां ने सभी को आशीर्वाद दिया | अति विशिष्ट अतिथि भारत की सबसे कम उम्र की मेयर सुश्री नूतन राठौड़ व भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान ने भी सभी 51 विजित महिलाओं को पटुका पहनाकर सम्मानित किया| राधा रानी रोटीकपड़ा बैंक की ऋतु शर्मा,लक्ष्मी गौतम,पार्षद श्वेता शर्मा,डॉ चारू जैन, आदि को भी सम्मानित किया गया|






