PDU समाचार

मथुरा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मथुरा महानगर के तत्त्वावधान में शिक्षक गोष्टी का शुभारंभ
जगदीश जी, प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बृज प्रांत, डाo अरविंद दीक्षित, कुलपति डाo बीo आरo अम्बेडकर विश्व विद्यालय आगरा, रमाकान्त गोस्वामी, भागवताचार्य एवं सचिव, ब्रज विकास ट्रस्ट मथुरा एवं डाo कमल कौशिक विभाग संपर्क प्रमुख ने संयुक्त रूप से माँ शारदे एवं माँ भारती के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया l बीएसए कॉलेज मथुरा के श्यामाचरण सभागार में आयोजित शिक्षक गोष्ठी उदयीमान भारत में शिक्षक की भूमिका विषय पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाo जगदीश जी, प्रांत संघचालक ने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत का जो उदय हुआ उसकी शिक्षकों के बिना कल्पना नही की जा सकती l उन्होंने शिक्षकों से आवाहन करते हुए कहा कि किसी भी देश का स्वर्णिम समय वह होता है, जब वह पतन के बाद पुनः खड़ा होता है l भारत में वर्तमान स्थिति सातवां स्वर्णिम काल की स्थिति है l डाo वशिष्ठ जी ने कहा कि भारत के सामने पूर्व में तीन बार यह स्थिति आयी लेकिन उस समय का नेत्रृत्व लाभ नही उठा सका l 1947 में भारत स्वतंत्र तो हुआ लेकिन खंडित रूप में l उन्होंने कहा कि अब एक बार पुनः अवसर प्राप्त हुआ है कि हम अखंड भारत का निर्माण करें l संघचालक ने शिक्षको से बच्चों में राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत करने को कहा l मुख्य अतिथि डॉ अरविंद कुमार दीक्षित कुलपति आगरा विश्वविद्यालय ने कहा कि शिक्षकों को हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पबद्ध रहना चाहिए l उन्होंने शिक्षकों से चाणक्य की तरह समाज में भूमिका निभाने का आवाहन किया और कहा कि चंद्र गुप्त की तरह शिष्यों का निर्माण करें l

कार्यक्रम के अध्यक्ष रमाकान्त गोस्वामी भागवताचार्य ने सभी को आशीर्वचन दिया l इस अवसर पर सभी शिक्षकों को लेखक डाo कमल कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक ” एकात्मवामानव दर्शन के प्रणेता पंo दीनदयाल उपाध्याय” सभी को भेंट की गई l इससे पूर्व अतिथियों का उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया गया l सरस्वती वंदना मुकेश शुक्ला ने एकल गीत गायन कीर्ति ने तथा नीतू ने कल्याण मन्त्र काराया l इस अवसर पर डाo वीरेन्द्र मिश्रा, केoकेo कनौडिया, सदस्य, उoप्रo उच्च सेवा आयोग, गोविंद विभाग प्रचारक, डाo संजय विभाग कार्यवाह, डाo कमल कौशिक विभाग संपर्क प्रमुख, लालचन्द संघचालक,शिव कुमार महानगर कार्यवाह, संदीप भाग प्रचारक, प्राचार्या डाo बबीता अग्रवाल, मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, ब्रज़ेश उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, माधव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l अतिथियों का परिचय डाo कमल कौशिक ने एवं संचालन डाo ललित मोहन शर्मा ने किया l






