-दूर तक लंबी लंबी कतारें राहगीरों के मुंह चिढाती रहीं
————————————
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार
————————————–

फरह | महुवन टोल पर रात तक जाम के हालात बने रहे | दोनों ओर लंबी दूरी तक वाहनों की कतारें लगी रही | जाम में फंसे तमाम राहगीर अकुला उठे | हालांकि टोल कर्मी व्यवस्था में लगे हुए थे | बीते दिन टोल पर हालत जुदा रहे | सुबह से ही वाहनों की लाइन लग गईं | आधे आधे घंटे तक जाम में छोटे बड़े वाहन फंसे रहे | जाम में चार पहिया वाहन ही नहीं वरन दो पहिया चालक भी फंसे दिखे | इस जाम का कारण टोल पर कई लेनों का बंद होना भी था | लोगों का कहना है कि सभी लेन सुचारू रूप से चालू रहें तो ऎसा जाम नहीं लगेगा | दूसरी ओर टोल अधिकारियों का कहना है कि कभी कभी अथवा हुट्टी के दिन हरियाणा, दिल्ली के वाहनों की आवक एकदम बढ़ जाती है | इसके कारण जाम के हालात बन जाते हैं |






