– गाँव प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से गाली देने वाले को घेरा, फायरिंग
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार
—————————————-

फरह | दबंग व हिस्ट्रीशीटर प्रधान पति ने पहले गाली दी और तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया | आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों ने दबंग प्रधान पति को घेरा तो वह फायरिंग करते हुए ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला | हुआ यूं कि पींगरी प्रधान पति पप्पू ट्रैक्टर लेकर सूमपुरा की एक गली से होकर शाम को गुजर रहा था | बताया गया कि उसके ट्रैक्टर के पहिए गली की कीचड़ में फंस गए | इस पर वह गाँव प्रधान उदल सिंह को विकास न कराने के नाम पर गाली देने लगा | मौके पर मौजूद गाँव प्रधान ने विरोध किया तो उसने तमंचे से फ़ायर शुरु कर दिया | प्रधान ने जेसे तेसे छुप कर जान बचाई | बाद में ग्रामीणों से अपने आप को घिरता देख आरोपी प्रधान पति पप्पू अपने साथियों सहित ट्रेक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया | घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई | ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया | प्रधान के साथ ग्रामीणों का एकदल ट्रैक्टर ट्रॉली से दबंग के खिलाफ रिपोर्ट कराने थाने पहुंचा |






