– जिलाध्यक्ष रामरस पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी भी रहे साथ
—————————————
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार
———————————–

फरह | बीते दिन राइफल की गोली से शहीद हुए महुअन के आईटीबीपी जवान भीमसेन को श्रद्धांजलि देने रालोद मुखिया व किसान मजदूर नेता जयंत चौधरी उनके आवास पर पहुंचे | संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार को उन्होने ढाढस बंधाया | इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि रालोद मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है | इस मौके पर उनके साथ पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अनूप चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियाँ, गुड्डू चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, बॉबी चौधरी, योगेश पूर्व प्रधान महुवन, साहब सिंह तोमर पूर्व प्रधान, बच्चन पहलवान, कुंवर नरेंद्र सिंह, चेतन मलिक, जेपी चौधरी, विकास गोधर, अनुज चौधरी, नीरज चौधरी, चाचा हर्ष चौधरी आदि नेता मौजूद रहे |






