FARIDBAD – सर्वजातीय परिचय सम्मेलन मेें 58 जोड़ों ने चुने जीवनसाथी

भरत लाल गोयल पी डी यू समाचार

फरीदाबाद | महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 20 वां सर्वजातीय दो दिवसीय परिचय सम्मेलन अग्रसेन भवन सेक्टर-19 में आयोजित किया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि पहले दिन एनसीआर से करीब 1100 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी पेशे वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया और 58 कपल विवाह बंधन में बंधने के लिए तैयार हुए | सम्मेलन में विधवा, विकलांग, बेसहारा आदि युवक-युवतियों ने अपना परिचय देकर अपने जीवनसाथी को चुनने की गुजारिश की। मंच संचालन युगल मित्तल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला, बीएम जिन्दल मौजूद थे। समारोह अध्यक्ष एम.पी. रूंगटा, स्वागत अध्यक्ष अनिल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि महेश चंद मित्तल रहे | प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, महासचिव संजीव कुशवाहा, वरिष्ठ उपप्रधान युगल मित्तल, तेजपाल गर्ग, प्रचार सचिव मनीष शर्मा, पवन गर्ग, बलराज गुप्ता, केदारनाथ अग्रवाल, विजय बंसल बीसरू, बालकिशन मंगला, शिवकुमार मंगला, अर्चना आदि सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*