MATHURA- बृज की 51 प्रभावशाली नारियों में चुना गया पार्षद श्वेता को

-हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बृज की नारी शक्ति को प्रणाम कार्यक्रम हुआ आयोजित
—————————————-
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार


मथुरा | ब्रजभूमि फाउंडेशन के द्वारा हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फरह में “ब्रज के “नारी शक्ति को प्रणाम” कार्यक्रम की 25वीं श्रृंखला में “ब्रज क्षेत्र की 51सबसे प्रभावशाली नारियों” को कार्यक्षेत्र के अनुसार चुना गया व उनको सम्मानित किया गया।51 महिलाओं में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व मथुरा नगर निगम वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा को भी सम्मानित किया गया | उन्हे फिरोजाबाद की मेयर सुश्री नूतन राठौर व भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबिता सिंह चौहान व कार्यक्रम संयोजक अश्वनी कुमार चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि “साध्वी ऋतम्भरा दीदी माँ शामिल हुईं l महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा को सम्मानित होने पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा ,महानगर अध्यक्ष हरिबाबू सम्राट महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष ललिता चौधरी, मनीष दयाल, आर बी चौधरी, रमनलाल वर्मा ,सुरेश चंद गुप्ता ,मनोज शर्मा ,मनीष दयाल ,हेमंत अग्रवाल चंद्र मोहन दीक्षित, मुकेश शर्मा, बृजेश शर्मा नरेंद्र नरेंद्र दीक्षित दीपक वर्मा के साथ टीम ने बधाई दी है l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*