FARAH- आईटीबीपी जवान भीमसेन गार्ड ऑफ ओनर के साथ पंचतत्व में विलीन

– सीओ ट्रेफिक, विधायक कारिन्दा, बलदेव विधायक प्रतिनिधि पंकज, पूर्व जिला पांच‍यत अध्यक्ष अनूप रहे मौजूद

भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार 

————————————-
फरह | महुवन के आईटीबीपी जवान भीमसेन का शव शनिवार को पैतृक गाँव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के सैनिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया | भीमसेन पुत्र बिरजो (28 वर्ष) 2013 में इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस में भर्ती हुआ था | जवान के ड्यूटी के दौरान जवड़े में गोली लगी थी | घायल अवस्था में उसे जम्मू के हास्पिटल में दाखिल कराया गया था | शुक्रवार को इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया | उसके पार्थिव शरीर को शनिवार शाम 3 बजे आईटीबीपी के जवान को पैतृक गाँव लेकर आए और शाम पांच बजे स्थानीय पुलिस और आई टी बी पी के गार्ड ऑफ ओनर के भीमसेन का पार्थिव शरीर जब तक सूरज चाँद रहेगा, भीमसेन तेरा नाम रहेगा जेसे नारों के बीच पंच तत्व में विलीन हो गया | पार्थिव शरीर को मुखाग्नि छोटे भाई अजय ने दी | इस मौके पर सीओ ट्रेफिक विनय चौहान, इंस्पेक्टर शेर सिंह, विधायक कारिन्दा सिंह, बलदेव विधायक प्रतिनिधि पंकज, पूर्व जिलापंचायत चौधरी अनूप सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सोलंकी, इंडियन एक्स आर्मी के पदाधिकारी खेम चंद, कैप्टन भँवर सिंह आदि ने मृतक जवान को पुष्पांजलि अर्पित की |

 

ग्रामीणों ने भी जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की | इस मौके पर सेकड़ों ग्रामीण मौजूद थे | दो वर्ष की बेटी को नहीं मालूम पापा को क्या हुआ आईटीबीपी के जवान भीमसेन डागुर की शादी बलदेव के गाँव गिजरौला की रीना से 2016 में हुई थी | जवान के दो वर्ष की बेटी दिव़्यांशी भी है | मासूम सी बेटी इस सब से अनजान हर आने जाने वाले को टकटकी लगाकर देखे जा रही थी | पत्नी को एहसास तक ऎसा हो जाएगा | उसकी आँखें मानो पथरा गई थी | पिता बिरजो का हाल बुरा था | भीमसेन घर की लाठी था |
————————————
कुछ समय पूर्व पत्नी से दीपावाली पर आने का वायदा किया था पत्नी को कतई आभास नहीं था कि दीपावली से एन पूर्व पति की जगह उसका शव आएगा | वह कहती हैं कि कुछ समय पूर्व फोन आया था और दीपावली पर आने का वायदा किया था |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*