-बल्लभगढ़ विधायक के बड़े भाई का राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर किया स्वागत –
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

—————————————
बल्लभगढ़ | बल्लभगढ़ विधानसभा की भीकम कालोनी में वर्तमान विधायक के बड़े भाई पंडित टीपर चंद शर्मा ने डोर टु डोर संपर्क किया और प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे | इस अवसर पर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया गया | अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कॉलोनी वासियों ने भाजपा प्रत्याशी पंडित मूलचंद शर्मा के पक्ष में वोट देने का भरोसा दिलाया| बड़े भाई पंडित टीपरचंद शर्मा ने लोगों को 5 वर्ष में कराए विकास कार्यों से भी अवगत कराया और आगामी समय में बल्लवगढ का और विकास कराने का संकल्प दोहराया | कहा कि देश और प्रदेश हित में 21 अक्टूबर को कमल का बटन दबाना है । कालोनी के सभी लोगों ने आश्वासन दिया कि हर घर से पंडित जी का नाता रहा है | भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया l इस मौके पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, राष्टीय महासचिव महेश शर्मा , मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक, राष्ट्रीय सचिव नीलम शर्मा, राष्टीय महामंत्री ह्रदयेश सिह,कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संगीता नेगी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित तरसेम वत्स, पुष्पेन्द्र सिंह, सत्यम कुमार, विमलेश देवी, जितेंद्र कुमार (सलाहकार) , राकेश शर्मा, करणवीर सिंह, सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार साह, चौधरी ओमप्रकाश , आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष बीर चौधरी,राजू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पाराशर, चमन और अन्य नागरिक उपस्थित रहे |






