FARAH – फतिहा के स्कूलों में कूड़ेदान बंद मिले कमरों में

-अभिलेखों का रख रखाव नहीं मिला सही
सत्यप्रकाश निगम, पी डी यू समाचार 

फरह | शुक्रवार को सहायक निदेशक( बेसिक शिक्षा) ने टास्क फोर्स के साथ फरह के आधा दर्जन जूनियर और प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण मिला, इनमें कई जगह व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली | सर्व प्रथम टास्क फोर्स फतिहा पहुंची और एक ही कैंपस में बने प्राइमरी और जूनियर स्कूलों का निरीक्षण किया, यहां की व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नहीं दिखे | अभिलेखिय रख रखाव उचित नहीं मिला | शिक्षण का स्तर भी निम्न था | उन्होने बच्चो से सवाल किए तो वे किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दे सके | इस पर अधिकारीद्वय की त्योरियां चढ़ गई | रही सही कसर उस समय पूरी हो गई, जब कूड़ेदान विधालायों के कमरों में बंद मिले | सहायक निदेशक ने खंड शिक्षा अधिकारी को अग्रिम आदेश तक हेड मास्टर संजीव यादव और प्राइमरी स्कूल की हैड आभा कुलश्रेषठ का वेतन रोकने के निर्देश दिए | सनोरा में बच्चे नीचे मिट्टी में बैठ कर मिडडेमील का भोजन कर रहे थे | वहां टास्क टीम ने उनको टाट पत्तियों पर बैठाकर भोजन कराने के निर्देश दिए ¦ हतियाबलि और चंद्रभान के स्कूलों में व्यवस्थाएं संतोष जनक मिलीं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*