बल्लभगढ़ – मूलचंद शर्मा को जिताने का लिया संकल्प

– विधायक के बड़े भाई का किया स्वागत
—————————————-
PDU SAMACHAR 
—————————————-

भल्लबगढ | कस्बा स्थित भगत सिंह कॉलोनी के सरस्वती विधा निकेतन स्कूल में विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टीपर चंद शर्मा का भव्य स्वागत किया गया| इस दौरान नागरिकों ने आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से जिताने का वायदा भी किया| टीपर चंद शर्मा ने कहा कि यदि जनता ने आगामी चुनाव में विजयश्री का सेहरा बांधा तो बल्लबगढ़ के विकास को पंख लग जाएंगे, वे इसका अभी से वायदा कर रहे हैं | लोगों ने उनको पूरी तरह आश्वस्त किया | कार्यक्रम के अध्यक्ष मास्टर जगदीश अनेजा ने कहा कि हमें गर्व हो रहा है कि फिर से बल्लबगढ़ की बागडोर संभालने के लिए विकास पुरुष मूलचंद शर्मा उनके साथ कंधा मिलाकर खड़े हैं | इस दौरान अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हृदयेश सिंह , प्रदेश अध्यक्ष पंडित तरसेम वत्स, ड्रा एम एस उपाध्याय व भाजपा युवा नेता विक्की अनेजा , फरीदाबाद के जिला सचिव राजेश कौशिक, अरविंद भट्ट, कल्लू पंडित,मनोज खंडेलवाल, मोहन रावत, विनोद गोस्वामी, बलवान यादव, वीरेंद्र राघव व अन्य बहुत से कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*