– औषधीय पौधे रोपे गए
———————————-
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

अलवर | राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय तालाब अलवर में सहगल फ़ाउंडेशन द्वारा औषधीय गुणों के आयुर्वैदिक पौधे लगाए गए | व्याख्याता संगीता गौड़ ने बताया की सहगल फाउंडेशन अलवर द्वारा विद्यालय के पुनर्निर्माण के बाद कक्षा नौ और ग्यारहवीं के छात्र ओर छात्राओं की निशुल्क कंप्यूटर क्लास भी लगाई जा रही हैं |
भामाशाह प्रेरक संगीता गौर ने महिपाल कॉर्डिनेटर, इमरान खान, राजेश लवानिया, जेई व उनकी संपूर्ण टीम को शुक्रिया भी अदा किया | विद्यालय में सहगल फाउंडेशन द्वारा औषधिय पौधे जैसे आँवला कलमी,पत्थर चट्टा ,बिजोरिया नीबू,सतावर बेल,पपीता, बील,केलोवेरा,जामुन,कड़ी पत्ता,गुलाब व अन्य पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में इमरान खान ,संगीता गौड़, रामकिशन सैनी,रेखा जांगिड़ व विद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।






