-महोली रोड स्थित आशापुरी में ज्योति निर्मल ट्रस्ट की ओर से खोला गया प्रशिक्षण संस्थान
—————————————-
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार

मथुरा | महोली रोड स्थित आशापुरी में ज्योति निर्मलम सोसाइटी मथुरा द्वारा एक कंप्यूटर संस्था का उद्घाटन ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित द्वारा फीता काटकर किया गया l इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने ज्योति निर्मलम सोसाइटी के सभी संस्था के पदाधिकारियों का अपनी तरफ से स्वागत करते हुए बधाई दी | उन्होने कहा कि गरीब बच्चे कंप्यूटर ट्रेनिंग का निशुल्क लाभ उठाकर अपना कैरियर बना सकेंगे | कंप्यूटर सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर संस्था के संस्थापक शिवम कुशवाहा ने बताया कि इस कंप्यूटर सेंटर में गरीब एवं अनाथ बच्चों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिसमें बेसिक से लेकर एडवांस शिक्षा एवं सिंगिंग, डांसिंग क्लास भी शामिल हैं l संस्था के सचिव विष्णु तोमर ने बताया कि हमारी संस्था समाज सेवा के 100 कार्य पूर्ण कर चुकी है | उन्हीं कार्यों के अंतर्गत कंप्यूटर सेंटर खोला गया है| संस्था आगे भी समाज सेवा में अच्छे कार्य करती रहेगी l मुख्य अतिथि जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के संयोजक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए यह प्रयास सराहनीय है ¦ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरण समिति की जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा है कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे| कार्यक्रम का संचालन हेमंत अग्रवाल द्वारा किया गया l कार्यक्रम में विष्णु तोमर पंकज प्रेम मोहन , विवेक शर्मा, राकेश तोमर ,एन के चंदेल संदेश अग्रवाल अग्रवाल अंशुल सोनी इंद्रजीत सागर आदि उपस्थित थे l






