FARAH – स्वच्छता पर हुई वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में 3 कॉलेजों के 250 छात्रों ने लिया भाग

– छात्र बिना दबाव के अपनी रुचि के कार्य को बनाएं कैरियर: प्रमुख
—————————————-
भरत लाल गोयल, पी डी यू समाचार 

फरह – फरह ब्लॉक में हुई वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में तीन इंटर कॉलेजों के लगभग 250 छात्र छात्राओं ने शिरकत की | स्टूडेंट्स ने ब्लॉक की दीवारों और बाउंड्रीवाल पर मनमोहक और आकर्षक पेंटिंग बनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया | विजेता प्रतिभागियों को बी डी ओ और ब्लॉक प्रमुख ने संयुक्त रूप से इनाम प्रदान किया | महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जारी भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार 2 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक सरकारी विभागों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनजागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं | इस क्रम में जिला प्रशासन मथुरा ने आज खंड विकास फरह में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें तीन इंटर कॉलेज पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व सेठ प्रेम सुखदास इंटर कॉलेज फरह और जीजीआई सी परखम के स्टूडेंट्स ने वाल पेंटिंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया। कार्यक्रम सुबह 9 से 12 बजे तक चला । प्रोग्राम में छात्र छात्राओं के अलावा संबंधित कॉलेजों के प्रिंसिपल व स्टाफ भी उपस्थित था | कार्यक्रम में बीडीओ आईएएस जगप्रवेश ने बच्चों को कहानी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया |
ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन अपने आप में एक अनूठी पहल है | वर्तमान में अन्य ब्लॉकों से हटकर फरह ब्लॉक की छवि उभर रही है | इसका श्रेय नवीन खण्ड विकास अधिकारी जग प्रवेश को जाता है, जिनकी बिलक्षण सोच से ये कार्य सम्पन्न हो रहे हैं | आगे भी ऐसे कार्यक्रम होने की उम्मीद है।
विभिन्न वक्ताओं ने भी इस मौके पर अपने विचार प्रकट किए और स्वच्छता पर जोर दिया और देश को स्वच्छ बनाने की अपील की|
कार्यक्रम की शुरुआत में वाल पेंटिंग में प्रथम आई जीजीआईसी फरह की टीम को 5100 रुपये व इसी कॉलेज की द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 2100 रुपये का इनाम व सेठ प्रेम सूखदास के छात्रों की तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 1100 रुपये का इनाम व प्रमाण पत्र बीडीओ जगप्रवेश और ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सोलंकी के कर कमलों से दिया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अलावा 10 अन्य प्रशस्ति पुरस्कार भी छात्र छात्राओं को प्रदान किए गए | कार्यक्रम का संचालन एडीओ संतोष कुमार ने किया |
—————————————-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*