FARAH – हर किसी ने सराहा आकर्षक पेंटिंग्स को

भरत लाल गोयल,  पी डी यू समाचार 

फरह  | शुक्रवार को ब्लॉक और उसका परिसर इतिहास में पहली मर्तबा जुदा – जुदा सा नजर आ रहा था | एकदम स्वच्छ परिसर, अलग थलग पार्किंग, पेंटिंग के कारण दुल्हन की तरह सजी सजी सी दीवारें ऎसी लग रही थी कि मानो वह बोल रही हों |नए नए रंगों से सुसज्जित बाउंड्रीवाल सुंदरता में चार चांद लगा रहीं थीं | एंट्री गेट के बाएं तरफ यूज्ड प्लास्टिक से ग्रीन वॉल का निर्माण लुभा रहा था | छात्र छात्राओं ने सरकार के ब्रांड एंबेसेडर प्रोग्राम को जीवंत करते हुए दीवारों पर 70 वॉल पेंटिंग बनाई | इनको बनाने में संबंधित कॉलेजों के टीचर्स का योगदान रहा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*