FARAH – विधायक प्रतिनिधि ने कार्यकर्ताओं संग 10 किलोमीटर की संकल्प यात्रा की

सत्य प्रकाश निगम पी डी यू समाचार 

फरह  | गाँधी संकल्प यात्रा के अंर्तगत बल्देव विधानसभा के ब्लॉक फरह में दस किमी पदयात्रा की, जिसमें विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश व अनुज प्रकाश, भाजपा मंडल अध्य्क्ष लाल सिंह तरकर, राजेन्द्र पूर्व प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, महिपाल सिंह, संजय तरकर, श्यामसिंह, हरि प्रधान, ओझा प्रधान, ओम प्रकाश निसाद, महावीर सिंह, ब्रजमोहन गौड़ व फराह ब्लॉक के समस्त भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे | पदयात्रा फातिहा से शुरू होकर रहीमपुर – दौलतपुर,v नगला चंद्रभान होते फरह कस्बा पहुंची | इस मौके पर विधायक प्रतिनिधी पंकज प्रकाश ने ग्रामीणों को स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की महत्ता बताते हुए कहा कि पर्यावरण पर पन्नी प्लास्टिक का बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जो प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण भी बन रहा है | उन्होने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी का अपेक्षित सहयोग आवश्यक है | उन्होने सभी को वृक्षारोपण कर प्रदूषण से मुक्ति के लिए भी जागरूक किया | इस अवसर पर सभी लोगो ने शपथ ली कि प्लास्टिक की थेली या बैग प्रयोग नहीं करेंगे | इस मौके पर सेकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*