– फरह के गाँव नगला छीतर के स्कूल में 2017 से तैनात था
————————————-
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह | ब्लॉक के गाँव नगला छीतर में फर्जी कागजों से बने अध्यापक के खिलाफ विभाग के अधिकारियों ने फरह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है | उसे प्रथम दृष्टया सस्पेंड कर दिया गया है | प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में 1200 से ज्यादा ऎसे टीचर अभी तक गिरफ्त में आये हैं जो फर्जी मार्कशीट और प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे थे | इस प्रकरण की जांच कई सालों से एसटीएफ कर रही है | फरह के नगला छीतर के जूनियर स्कूल में में तैनात काग़रोल आगरा के कप्तान सिंह पुत्र रूप सिंह बाघा को भी कूट रचित मार्कशीट का दोषी पाकर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और स्कूल प्रधानाध्यापक हरजित सिंह ने उक्त अध्यापक के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है | हैडमास्टर ने बताया कि आरोपी अध्यापक स्कूल में 29 दिसम्बर 2017 से तैनात था | जांच में उसके ग्रेजुएट और बी एड के अंक पत्र फर्जी पाए गए हैं |






