FARAH – छोटा सा फरह प्रतिभाओं का बन रहा गढ़

– एक दर्जन पीसीएस और आईए एस अधिकारी बने फरह के गाँवों में
– देवेंद्र पचौरी ने लगातार दो बार की पीसीएस की परीक्षा पास

पी डी यू समाचार 


फरह | छोटा सा कस्बा प्रतिभाओं का गढ़ बनता जा रहा है | 2018 में कस्बे के दो युवाओं ने पीसीएस की परीक्षा पास की और नायब तहसीलदार बने थे, जिनमे एक देवेंद्र रहे | जिन्होने ड्यूटी जॉइन नहीं की और बीते दिन आए पीसीएस एक्जाम में उन्होने 38 वीं रैंक प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक बने हैं | इनसे पूर्व कस्बे के सालिगराम बतिया के बेटे ने आइपीएस परीक्षा पास की | वह वर्तमान में रेल्वे में कॉमाडेंट हैं | इनसे पूर्व सनोरा के दो भाइयो ने यूपी पीसीएस और राजस्थान की आर जे एस परीक्षा पास की | इसी वर्ष दो माह पूर्व आए यूपी जे की परीक्षा फराह के गाँव धाना तेजा की नम्रता ने पास की और | चंद्रभान के बृजभूसन तो वर्तमान में एडीजी ला एंड ऑर्डर हैं | बेरी के प्रताप के बेटे भी पुलिस अधीक्षक के पद को वर्तमान में सुशोभित कर रहे हैं ‘| खास बात ये है कि इनमें ज्यादातर की एकेडमिक शिक्षा कस्बा स्थित सेठ प्रेम सूख दास भगत इंटर कॉलेज से हुई है | मुगल जमाने के फराह को अपने लाडलों पर फख्र है | पीसीएस में 38वीं रैंक पर आए डॉ देवेंद्र को बधाई देने वालों का तांता थमने का नाम नहीं ले रहा है | उनकी स्वर्णिम सफलता पर पूरा कस्बा गौरवान्वित है | वह अपनी सफलता का श्रेय माँ बाप को देते हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*