FARAH – पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म मनाया इनोवेशन डे के रूप में

-हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 30 स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई प्रदर्शनी
————————————

पी डी यू समाचार 

फरह – हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का दिवस इनोवेशन डे के रूप में मनाया गया | इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे उनको याद किया गया | इस मौके पर आगरा मथुरा के 30 स्कूल – कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कॉलेज ग्राउंड में 30 प्रदर्शिनिया लगाई ¦ प्रदर्शनी बेहद आकर्षक और प्रेरक थीं | बैट्री से संचालित चार पहिए का ठेला भी लुभा रहा था तो ड्रागन जेसा आबिष्कार भी दर्शकों को आकर्षक लग रहा था | कान्हा माखन की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रदर्शनी लगाई तो अमरनाथ के स्टूडेंट्स ने बढ़ते प्रदूषण और उससे बचाव पर आधारित स्टाल लगाई थी | हरियाली और वायुमंडल पर भी प्रदर्शिनिया लगाई गई | कार्यक्रम में स्कूल और इंटर कॉलेजों से आए प्रतिनिधियों का मुख्य अतिथि द्वारा पटुका पहनाकर कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया | मुख्य अतिथि व कॉलेज डाइरेक्टर राजीव उपाध्यक्ष ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारी उधोग मंत्रालय के जॉइंट सचिव डॉ नितिन अग्रवाल रहे | इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि मनुष्य जीवन में इनोवेशन होते रहना चाहिए | समाज के विकास की दिशा में इसका अपना महत्व है | कार्यक्रम में डॉ एके अग्रवाल, डाइरेक्टर एडीआरडीई, ब्रिगेडियर मनोज कुमार, वैज्ञानिकों डॉ अमिताभ पाल, वाइस चेयरमेन वाई के गुप्ता डाइरेक्टर डॉ राजीव उपाध्याय, डॉ विनोद कुशवाहा कार्यक्रम संयोजक आदि रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*