फरह – अभ्युदय-2019 में गायन, नृत्य और फ़ैशन से स्टूडेंट्स ने बांधा समा

-सचदेवा कॉलेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नवआगंतुक छात्रों का किया स्वागत
—————————————
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार 
—————————————- 

फरह | कस्बा स्थित सचदेवा इंजीनियरिंग कॉलेज के तत्वावधान में एक सांस्कृतिक संध्या, अभ्युदय-2019 का आयोजन कराया गया, जिसमे नृत्य, गायन और संगीत की त्रिवेणी में श्रोता और दर्शक डुबकी लगाते रहे | कार्यक्रम सेंट जोंस एजुकेशन सोसाइटी की ओर से कराया गया|संस्थान चेयरमेन डॉ सुधीर सचदेवा व सहायक निदेशक डॉ एके सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की | इसके बाद माहोल में रंग घुलते चले गए | बी टेक छात्रा जया पचौरी ने चुरा लिया है तुमने जो दिल मेरा गया तो जवां दिल धड़कने लगे| युवा मचल उठे |

छात्र ऋषभ ने दिल में तुम, यादों में तुम गीत गाकर तालियां बटोरी | हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा | रंगीन लाइट की छीटकती रोशनी में रंगीन पोशाकों में प्रस्तुति देते छात्र छात्राएं बॉलीवुड के किसी कलाकार से कम नहीं लग रहे थे | कृति एंड पार्टी और जयकिशन एंड पार्टी ने ग्रुप डांस कर समा बांध दिया | एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | इस मौके चेयरमेन डॉ सुधीर सचदेवा ने कहा कि नवीनतम जान, विग्यान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग के अभाव में कोई भी देश पिछड़ जाता है | किसी भी देश की उन्नति के लिए इनका होना आवश्यक है | सहायक निदेशक डॉ एके सिंह ने कहा कि छात्र इंजीनियरिंग लाइन में अपने सपने साकार कर सकते हैं और देश को आगे बढ़ा सकते हैं | प्रतियोगिता में रैंप वॉक भी छात्रों ने किया और बी टेक, एमबीए व पॉली टेक्निक के नव आगंतुक छात्रों का स्वागत किया गया | धन्यवाद ज्ञापन प्रेसीडेंट जिमखाना के अध्यक्ष मोहित गहरवार ने दिया | इस मौके पर डॉ दीपक यादव, डॉ पंकज शर्मा, डॉ शिखा गोविल, मारूतेश शर्मा, विकास राय, दीपक सक्सेना, नितिन रावत, दीपमाला, देवेंद्र, व्योमेश, सुमित सिंह, डॉ राजेंद्र कुमार, कुलदीप, राजकुमार तिवारी, पीयूष, परमेन्द्र, शिवम, समीर अहमद आदि लोग उपस्थित थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*