BALDEO – महाराजा अग्रसेन के पदचिन्हों पर चले अग्रवाल समाज * गोयल

 

– जयन्ति महोत्सव में बच्चों ने बाधा समा

देर रात्रि तक महोत्सव में झूमे अग्र बन्धु

महोत्सव  के साथ हुआ जयन्ति का समापन

सुरेन्द्र चौधरी  

बलदेव- अग्रवाल समाज समिति रजिस्टर बलदेव द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव एवं शरद महोत्सव का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन पुराना बस स्टैंड पर धूमधाम के साथ आयोजित किया गया । जिसमें वृद्ध माता का सम्मान एवं रंगमंचीय कार्यक्रमों में बच्चों ने चार चांद लगा दिए ।कार्यक्रम का शुभारंभ खेरागढ़ आगरा के विधायक महेश चंद गोयल, फतेहपुर सीकरी के चेयरमैन तिलोकचंद मित्तल एवं श्री श्री 108 श्री मोनी बाबा महाराज ने अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी एवं महालक्ष्मी जी के छवि पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके के किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में ही नगर की अग्रवाल समाज की वयोवृद्ध माता श्रीमती ओमवती देवी का सीमा मित्तल,अनिता गोयल, पूनम गर्ग ने स्मृति चिन्ह, दुपट्टा , दुशाला,व श्रीफल दे कर सम्मानित किया। एवं चरण छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त कराने का बहुत ही सुंदर सचित्र नाटक प्रस्तुत किया। पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।

कार्यक्रम को संबोधित करते एवं मुख्य अतिथि महेश चंद गोयल ने कहा आज अग्रवाल समाज के बंधुओं को महाराजा अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। जिस तरह से उन्होंने अपने राज्य में आने वाले एक भाई तो एक रुपए ,एक ईंट देकर उसके व्यवसाय एवं मकान की रहने की व्यवस्था की थी उसी तरह हमको भी अपने भाइयों की सेवा सहयोग के लिए आगे आना चाहिए । साथ ही स्वच्छ वातावरण के लिए हमें प्लास्टिक को पूर्ण रूप से श्रद्धांजलि दे देनी चाहिए । आगे आने वाले समय में आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिलेगा तो अच्छी सोच अच्छे विचार उसके दिमाग में आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नगर पालिका चेयरमैन त्रिलोक चंद मित्तल ने सभी अग्र बंधुओं से समाज में भाई चारे के साथ रहने के लिए आह्वान किया। तथा समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए उन्होंने सभी बंधुओं से एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण अतिथियों के द्वारा दिए गए । अन्य वक्ताओं में व्यापार मण्डल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद अग्रवाल, डॉ अनुराग अग्रवाल मनीष सिघल आदि ने संबोधन किया। अतिथियों का सम्मान समिति के अध्यक्ष राकेश गोयल ,विनय अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल , बाँकेबिहारी चौधरी ने अतिथियों को महाराजा अग्रसेन जी की सुंदर छवि ,दुशाला,एवं प्रसादी देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में दीनदयाल मित्तल, चंद्रभूषण गोयल, गोपाल प्रसाद गोयल, बनवारी लाल गर्ग,बसंत लाल गर्ग, दिनेश मोदी, सुरेंद्र चौधरी, ललित गोयल , विपिन अग्रवाल, सुदीप बंसल, मनीष बंसल, अन्नु बंसल ,देवो अग्रवाल,आदि अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*