वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ त्रिदि‍वसिय स्मृति महोत्सव का आगाज

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह | दीनदयाल की धरा बुधवार को हवन यज्य की आहुतियों से महक उठी | वैदिक मंत्रोच्चार के साथ त्रिदि‍वसीय स्मृति महोत्सव का आगाज हो गया | सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रों के बीच आहुतियां शुरू हो गई | मंत्रोच्चार से मेला परिसर गुंजायमान हो गया| मनीष गुप्ता व डॉ कमल कौशिक सपत्नीक यजमान बने और विपिन पुरोहित रहे | सूरज ज्यों ज्यों आसमां में चढ़ता गया, त्यों त्यों महोत्सव की रंगत परवान चढ़ने लगी | हालांकि बारिश ने दुकानदारों, सर्कस, झूला संचालकों के अरमानों पर पानी फेर दिया | फिर भी अच्छे की उम्मीद बाकी थी | पहले दिन मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण भीड़ कम पहुंची | कार्यक्रम भव्यता के साथ चलते रहे| दोपहर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ, इसमें जनपद की विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चहार ने की | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शैक्षिक महासंघ ओमपाल सिंह रहे | इस मौके पर ओमपाल सिंह ने कहा कि विधार्थी जीवन में उनकी एक दिन पंडितजी से मुलाकात हुई, पहली मुलाकात उनको प्रभावित कर गई ¦ उनकी सादगी और व्यवहार मंत्रमुग्ध कर देने वाला था ¦ उनसे प्रेरित होकर वे आज तक संघ से जुड़े हुए हैं | इस मौके राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह और सांसद राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया|
—————————————-
इन प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
कृषि क्षेत्र में नगला दौजी के विजय सिंह, दीनदयाल धाम के सुनील पाठक, जैविक खेती के क्षेत्र में लालपुर नंदगाँव के डोरी लाल, जल सरंक्षण के क्षेत्र में अडिंग के गुलाब सिंह, पर्यावरण में सुखदेव लोहवन के शिवलाल, कृषि प्रचार.में कृषि विग्यान केन्द्र प्रभारी डॉ एस के मिश्रा, बलदेव निवासी वाराणसी डीएम सुरेंद्र सिंह, स्काउट में रमेश चंद्र शर्मा आदि 19 लोगों को पुरस्कृत किया गया ‘|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*